बागबाहरा : भोजनालय में चाक़ू, तलवार लाकर शराबी ने की तोड़फोड़ - CG Sandesh

बागबाहरा : भोजनालय में चाक़ू, तलवार लाकर शराबी ने की तोड़फोड़

बागबाहरा के अंश भोजनालय में एक शराबी चाक़ू, तलवार लेकर आया और भोजनालय संचालक, उसकी पत्नी और एक ग्राहक को गाली गलौज कर चाकू, तलवार को मारपीट करने लहरा रहा था. भयभीत होकर वे घर में अपने आप को बंद कर लिया तो आरोपी ने भोजनालय के सामानों को तोड़फोड़ किया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड क्र. 09 मेन रोड बागबाहरा में अजय सिंह ठाकुर का अंश भोजनालय के नाम पर मेन रोड में भोजनालय है. 8 जुलाई को रात करीब 8 बजे अजय ग्राहकों को अपने भोजनालय में खाना खिला रहा था. 

उसी समय संजय ठाकुर शराब के नशे में धुत होकर अपने हाथ में चाकू, तलवार लेकर भोजनालय में आया और अजय और उसकी पत्नी और ग्राहक निरज मानिकपुरी को अश्लील गाली गलौज करने लगा और अपने हाथ में रखे चाकू, तलवार को मारपीट करने लहरा रहा था. संजय ने भोजनालय में रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया और तोड़फोड़ किया है और भोजनालय में रखें दोनों कूलर को भी तोड़फोड़ कर दिया और जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजय सिंह ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC, 25-LKS, 27-LKS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें