CG : खेत में जुताई के दौरान करंट लगने से किसान और बैल की मौत - CG Sandesh

CG : खेत में जुताई के दौरान करंट लगने से किसान और बैल की मौत

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बुधवार को एक किसान और बैल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बिजली विभाग की लापरवाही से विद्युत प्रवाह बिजली के खंभे में फैला हुआ था।

इसके चपेट में आने से बैगा जनजाति के किसान और उसके बैल की मौत हो गई। मृतक का नाम धनौली गांव निवासी 42 वर्षीय सुंदर बैगा बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला ब्लॉक के धनौली गांव में आज सुबह राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र सुंदर बैगा अपना बैल लेकर खेत में जुताई करने गया हुआ था।

जुताई के दौरान अचानक खंबे में लगे स्पोर्ट तार में करेंट आ जाने से बैल उसकी चपेट में आ गया। वहीं किसान भी बैल को बचाने के चक्कर में तार में चिपक गया।

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुंदर बैगा की मौत से परिवार उजड़ गया और गांव में मातम पसर गया है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों और किसानों में काफी आक्रोश फैला हुआ है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें