नाबालिग भाइयों का यौन उत्पीड़न और हत्या के जुर्म में मदरसा श... - CG Sandesh

नाबालिग भाइयों का यौन उत्पीड़न और हत्या के जुर्म में मदरसा शिक्षक को मौत की सजा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग भाइयों का यौन उत्पीड़न और उनकी हत्या करने के दोषी एक मदरसा शिक्षक को मौत की सजा दी गई है, जबकि उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

तनवीर अहमद और उसके साथी नौमान ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकारा शहर में फरवरी 2021 में छह वर्षीय एक लड़के और उसके 10 वर्षीय भाई का यौन उत्पीड़न किया।.

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयदा शहजादी नजफ ने मंगलवार को अहमद को उसके द्वारा किए गए अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई, जबकि नौमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई न्यायाधीश शहजादी ने उनमें से प्रत्येक पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अधिकारी ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा सबूत और गवाह पेश किए जाने के बाद अदालत ने दोनों संदिग्धों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, “दोषियों ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उन्होंने लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के बाद उनका गला घोंट दिया।” पाकिस्तान में मदरसा छात्रों पर उनके शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न की लगातार घटनाएं हो रही हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें