युवा मोर्चा के नेता शव वाहन के नाम पर कर रहे है घटिया राजनीत... - CG Sandesh

युवा मोर्चा के नेता शव वाहन के नाम पर कर रहे है घटिया राजनीति - भुवनेश्वर बघेल

भाजयुमो भानपुरी मंडल के महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने भानपुरी सिविल अस्पताल मे विधायक निधि से प्रदत शव वाहन पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय विधायक के ऊपर केवल फोटो खिंचवाने के लिए प्रदान करने का आरोप लगाया। जिसका पलटवार करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) एवं विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि नारायणपुर भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि युवा नेता रामप्रसाद मौर्य के द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए विधायक के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। फोटो खिंचवाने का कार्य पूर्व की भाजपा सरकार ने की है। 

आज भाजपा के पास मुद्दा नहीं है तो सरकार और स्थानीय विधायक को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रहीं है। विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्रवासियों की दुःख दर्द को समझ कर सिविल अस्पताल मे विधायक निधि से शव वाहन प्रदान की ताकि क्षेत्र के लोगों को दुःख की घड़ी मे भी वाहन के लिए यहा वहा भटकना ना पड़े किन्तु भाजपाईयों को हर जगह राजनीति ही करनी है इसलिए पढ़े लिखे युवा मोर्चा के नेता आज तर्कहीन बाते करके क्षेत्रवासियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

भुवनेश्वर बघेल ने आगे कहा कि विधायक जी ने शव वाहन प्रदान की यदि वाहन चालक की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है तो विभागीय लापरवाही है। भाजपा नेताओ को इस तरह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाने के बजाय जल्द से जल्द वाहन चालक की नियुक्ति की मांग करना चाहिए था। लेकिन इन्हें केवल सस्ती लोकप्रियता पाना है और क्षेत्र के लोगों को गुमराह करना है। इसलिए ऐसा कभी नहीं करेंगे केवल प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य करेंगे। क्षेत्र की जनता को गुमराह करने वाले आज बताये बीजेपी के पूर्व के विधायक ने मंत्री रहते हुए भी क्षेत्र के लिए क्या कार्य किया।

आज नारायणपुर मे कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप की सक्रियता और जनसेवा करने की इच्छा का परिणाम है आज भानपुरी और अन्य जगहों को नवीन तहसील की सौगात मिली, गाँव गाँव तक सड़कों की जाल बीच गई। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कहीं जगहों पर नवीन कॉलेज, सामाजिक संगठनों के लिए भवन, पुल - पुलिया का निर्माण आदि कार्य हो रहा है। आज नारायणपुर विधानसभा विकास की पटरी पर दौड़ रहा है तो भाजपाई के पेट मे दर्द होने लगा है।अभी चुनाव पहुंचते ही भाजपाई नए नए प्रोपेगैंडा अपना रहीं है। क्षेत्र की जनता इनकी सभी राजनैतिक नौटंकी को समझ चुकी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें