जशपुर : 4 की मौत...अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ऑटो - CG Sandesh

जशपुर : 4 की मौत...अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ऑटो

जशपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। करदना घाटी में ऑटो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगो की मौत हुई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया है। हादसा घाघरा रोड में छतौरी कापुकोना के पास की है

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार होकर सभी लोग शादी समारोह से करदना के लिए निकले थे, इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाईं में गिर गया। घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान घायल बृहस्पति बाई की भी मौत हो गई, जबकि दिलेश्वर राम 8 साल और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने पर उचित उपचार के लिए उन्हें अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें