नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, आरोपी पुलिस की ... - CG Sandesh

नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

यूपी के वारणसी से 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती 19 मई को गंगा आरती देखने गई थी. वहां 4 युवकों ने पकड़कर उसके साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि सूरज कुमार गौड़, गोलू गौड़ उर्फ सुनील गौड़, सुनील कुमार पटेल उर्फ नानक और नागेंद्र ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. यह वीडियो पीड़िता के भाई को मिला था.

इस मामले पर एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि लड़की बनारस घूमने आई थी. रात करीब 9 बजे वह घर वापस जा रही थी. इसी दौरान 4 लड़कों ने उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महज 10 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता द्वारा इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई थी. मगर, लड़कों के द्वारा एक वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता के चचेरे भाई को इसकी जानकारी हुई. बीती रात पुलिस को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इन चारों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया. चारों युवक फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा के रहने वाले हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें