खल्लारी : शौच के लिए जा रहे मजदूर को कार ने मारी ठोकर - CG Sandesh

खल्लारी : शौच के लिए जा रहे मजदूर को कार ने मारी ठोकर

खल्लारी थाना क्षेत्र ग्राम चुरकी निवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मजदूर नाला की ओर शौच करने जा रहा था तभी तेज रफ़्तार कार ने उसे ठोकर मार दी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को शाम करीब 5:30 बजे नारद ध्रुव गांव के महारथी ध्रुव के साथ गांव से ओंकारबंद की ओर जाने वाली सडक से नाला की ओर शौच के लिए जा रहा था.

नाला के पास पहुंचे थे तभी तरपोंगी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार क्रमांक CG 06 GT 8775 का चालक तेजी से लापरवाही पूर्वक अपने कार को चलाते हुये पीछे से आकर ठोकर मार दिया. जिससे उसे चोटे आई है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें