आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र 31 मई तक ... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र 31 मई तक आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों के रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है उस ग्राम के इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन फार्म एकीकृत बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से 31 मई 2023 कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय है। इन्हे केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु इच्छुक आवेदिका एकीकृत बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर से संपर्क कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें