खल्लारी : तेंदुपत्ता तोड़ने जा रहे माँ बेटे को बाइक ने मारी ठ... - CG Sandesh

खल्लारी : तेंदुपत्ता तोड़ने जा रहे माँ बेटे को बाइक ने मारी ठोकर

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने बाइक सवार माँ बेटे को ठोकर मार दी. जिससे उन्हें चोटे आयी हैं. थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
कन्हारपुरी निवासी पीलु राम बंजारे पिता धरम दास बंजारे उम्र 28 वर्ष 8 मई को सुबह करीब 6 बजे अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्र. CG 06 GE 4767 में अपनी मां शांती बाई को बिठाकर तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए ग्राम पाली की ओर जा रहे थे.

तभी सोमनाथ टोण्डेकर के डबरी नाला के पास विपरीत दिशा पाली की ओर से मोटर सायकल प्लेटिना क्र. CG 06 CW 1906 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को चलाते हुए पीलु राम के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पीलु राम और उसकी मां शांती बाई मोटर सायकल से गिर गये. उन्हें चोटे आयी हैं. एक्सीडेंट से उनकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

13 मई को पीलु राम ने थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल प्लेटिना क्र. CG 06 CW 1906 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें