एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर हमेशा रोती रहती थी - प्रियंका - CG Sandesh

एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर हमेशा रोती रहती थी - प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। प्रियंका ने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स को लेकर भी खुलासे किए हैं। प्रियंका ने बताया कि वह अपने कई को-स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। सभी के साथ उनका रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ। बता दें कि शाहिद कपूर, हरमन बवेजा, अक्षय कुमार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी खुलकर इनके बारे में कोई बयान नहीं दिया।


प्रियंका ने ‘कॉल हर डैडी पोडकास्ट’ के लेटेस्ट एपिसोड बताया कि हॉलीवुड में उनके डेब्यू Quantico के शूट के वक्त वह हर पल अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर रोया करती थीं। जिससे उनके को-स्टार्स परेशान थे। अब एक्ट्रेस के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग उस एक्स बॉयफ्रेंड को शाहरुख खान समझ रहे हैं।


दरअसल शाहरुख खन और प्रियंका चोपड़ा का नाम उस वक्त जुड़ा था जब वह दोनों फिल्म ‘डॉन’ के बाद अक्सर साथ में देखे जाने लगे थे। साल 2006 में ‘डॉन’ में काम किया और फिर साल 2011 में इसी फिल्म के सीक्वल ‘डॉन 2’ में प्रियंका ने शाहरुख के साथ काम किया था। इस बीच उनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में छाई थीं। प्रियंका, शाहरुख खान की आईपीएल टीन को चियर करने भी पहुंचती थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में लॉरा ब्राउन की वीडियो सीरीज ‘डर्टी लॉन्ड्री’में शिरकत की थी। इस दौरान वह ब्राउन रंग की जैकेट पहने हुई थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह जैकेट उनकी एयरपोर्ट जैकेट है, जिसे वह बहुत ज्यादा पहनती हैं और ये उनके एक्स बॉयफ्रेंड की है। इसके बाद शाहरुख खान की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्हें वही जैकेट पहने देखा गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें