110 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 22 मई तक आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

110 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 22 मई तक आवेदन आमंत्रित

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा छ.ग. के तहत 5 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुनी, निपनिया, सेल, छेरकापुर, हथबंद में संविदा शिक्षको के लिए भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन प्रारूप में आमंत्रित किया जा रहा है। 

अतः कुल 110 पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग. के पते पर 22 मई 2023 को कार्यालयीन समय अपरान्ह 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से मंगाया गया है। उसके पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें