सड़क किनारे झाड़ियों में मिली छात्र की लाश - CG Sandesh

सड़क किनारे झाड़ियों में मिली छात्र की लाश

बिलासपुर में सड़क किनारे छात्र की लाश मिलने से आसपास सनसनी फ़ैल गयी. नर्सिंग स्टूडेंट की लाश झाड़ियों के बीच मिली है। उसके गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला कोनी थाना क्षेत्र की है।

मंगलवार की सुबह तुर्काडीह पुल के पास झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश पड़ी थी, जिसे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तब युवक की पहचान नहीं हो पाई। बाद में दोपहर में युवक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी अमित सूर्यवंशी पिता रामदुलारी (20) के रूप में हुई। वह नर्सिंग स्टूडेंट था और कोनी में पढ़ाई करता था।

पुलिस ने शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर चोट और खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में भी चोट लगी है और गमछा से गला दबाने का भी निशान है। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अमित पिछले कुछ दिनों से अपने मामा कांशीराम के घर में रह रहा था। सोमवार की शाम वह घर में था। फिर घूमने जाने के नाम पर निकला था। रात करीब 9 बजे तक उसे गांव में ही देखा गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान परिजनों ने उसके मोबाइल पर भी संपर्क किया। लेकिन, उसका मोबाइल बंद मिला। इधर, सुबह उसकी लाश मिलने की खबर आ गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें