बागबाहरा : चाक़ू से मारने दौड़ाया, नहीं रुका तो ईट से फेंककर म... - CG Sandesh

बागबाहरा : चाक़ू से मारने दौड़ाया, नहीं रुका तो ईट से फेंककर मारा

बागबाहरा में एक में व्यक्ति ने पुरानी रंजिश कि बात को लेकर वार्ड नं 12 बागबाहरा निवासी रामबली गुप्ता को चाक़ू लेकर मारने के लिए दौड़ाया. रामबली नहीं रुका तो उसे ईट से फेंककर मारा, जिससे उसे चोटें आयी है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

शिकायत के मुताबिक, 4 अप्रैल को दोपहर करीब 02 बजे वह सतवा पिसाने मिल जा रहा था, पोटरपारा रंग मंच के पास पहुंचा था. उसी समय श्रीकांत हरपाल मिला, जो पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली-गलौज किया और अपने हाथ में रखें चाकू से रामबली को मारने के लिए दौडाया। रामबली डर के कारण वहां से भागा तब वह ईंट उठाकर फेंककर ईंट से दो बार मारा, जिससे रामबली को चोटें आयी. रामबली दर्द से रूक गया तो श्रीकांत उसके पास आकर उसके गले को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गया.

रामबली की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रीकांत हरपाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें