अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ कराया रोमांटिक फोटोशूट - CG Sandesh

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ कराया रोमांटिक फोटोशूट

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी में से एक है। हाल ही में अनुष्का और विराट ने मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में हिस्सा लिया। रेड कार्पेट पर दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. फोटोज में आप देख सकते हैं कि अनुष्का पर्पल रंग की ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। वहीं, विराट कोहली भी ऑल ब्लैक सूट पहने दिखे। अनुष्का शर्मा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक हील्स पहने हैं। साथ ही पैरों में पहने डायमंड एंक्लेट भी फ्लॉन्ट किए हैं।

अनुष्का ने विराट के साथ खुद की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि इवेंट के लिए तैयार होते समय उन्होंने ये तस्वीरें क्लिक की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का को हंसते हुए देखा जा सकता है। साथ ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दीवार से सटकर पोज दिए हैं, जिसपर फैंस फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इनकी जोड़ी सबसे अच्छी। वहीं एक और यूजर ने लिखा अनुष्का शानदार लग रही हैं।

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट पर अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म मशहूर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। वहीं, विराट कोहली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आराम कर रहे हैं। अब वह 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में खेलते दिखाई देंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें