खल्लारी : विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

खल्लारी : विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल ने मारी ठोकर.

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में एक मोटर सायकल की विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल के साथ टक्कर हो गयी, जिसमे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बच्चे सहित गंभीर चोट आई, घटना के बाद गाँव के सरपंच ने 108 बुकाकर सभी को अस्पताल भेजा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष भारती 17 फरवरी को सुबह अपनी पत्नी शांती बाई भारती व बेटे गीतांशु कुमार भारती उम्र 5 वर्ष के साथ मोटर सायकल CD डान CG 04 DV 9193 में ग्राम लोहारडीह को ईलाज कराने खल्लारी रास्ते से होकर जा रहा था. इसी दौरान कन्हारपुरी गांव के पहले पुलिया के पास करीबन 8:30 बजे पहुंचे विपरीत दिशा बस्ती कन्हारपुरी तरफ से आ रही प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NG 8602 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक अपनी मोटर सायकल को चलाते हुए संतोष भारती के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे संतोष कुमार भारती, शांती बाई भारती, गीतांशु कुमार मोटर सायकल सहित गिर गये, और सभी को गंभीर चोट आई.  मौके पर उपस्थित ग्राम सरपंच सोमनाथ टोण्डेकर द्वारा वाहन 108 एंबुलेंस से ईलाज सभी को  अस्पताल भेजा गया, जिनकी ईलाज महासमुंद में चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्र. CG 04 NG 8602 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें