छत्तीसगढ़ : वनरक्षक के पद पर निकली भर्ती - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : वनरक्षक के पद पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के अंतर्गत विभिन्न वनमंडलों में खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत वनरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रावीण्यता प्राप्त उम्मीदवारों से किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवारों से 05 मार्च 2023 शाम 05.00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में वनमण्डलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर के पते पर पंजीकृत डाक (पावती सहित), स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा सकते हैं। रिक्त पद पर निर्धारित अर्हता तथा अन्य संबंधित जानकारी वन विभाग की वेबसाइट www.cgforest.com से download किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त मंडल से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।

आयु सीमा - 1 जनवरी 2023 की तिथि में 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक न हो । आयोग के संबंध में हाई स्कूल या समकक्ष का प्रमाण पत्र/अंकसूची की सत्यापित प्रति जिसमें जन्म तिथि अंकित हो, संलग्न करना होगा।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन - PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें