आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 23 फरव... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 23 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती की जा रही है। इसी तारतम्य में एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता के 6 पदों एवं सहायिका के 11 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदक 9 फरवरी से 23 फरवरी 2023 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कार्यालयीन समय पर सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें