सलमान खान ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी ... - CG Sandesh

सलमान खान ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी की

बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस के लिए गुड न्यूज है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. सलमान खान ने खुद 'किसी का भाई किसी की जान' के रैपअप की अनाउंसमेंट की है.

बता दे कि सलमान खान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में स्टार को व्हाइट शर्ट, क्लीन शेव और अपने लकी ब्रेसलेट में डैशिंग लुक में देखा जा सकता है. ये लुक उनके रफ एंड टफ लुक के बिल्कुल अपोजिट है. तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा है, ‘'किसी का भाई किसी की जान'...#ईद 2023.”


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें