कोमाखान : खरियार रोड़ से चोरी करने आये दो चोरों की  ग्रामीणो... - CG Sandesh

कोमाखान : खरियार रोड़ से चोरी करने आये दो चोरों की ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला.

कोमाखान थाना अंतर्गत परसुली बाजार चौक के चाय नाश्ता दुकान के सामने अज्ञात व्यक्तियों ने गाँव में चोरी करने आये लोगों की जमकर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की और इसके बाद 112 के माध्यम से उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने बताया कि सिराज खान 6 फरवरी को अपने साथी अब्दुल जामीन के साथ खरियार रोड़ ओड़िशा से योजना बनाकर सुबह जोंक नदी रास्ता से परकोम गांव में चोरी करने आया था.

जहाँ जामीन खान एक घर को सुनसान देखकर चोरी करने घुस गया और सिराज रोड़ में आदमी देखते हुये खड़ा था. इसी दौरान करीब 9-10 बजे जामीन खान एक घर से चोरी करके निकला और भाग बोले तब सिराज अपने साथी जामीन खान के साथ भागने लगा.

इस दौरान गांव बस्ती के लोग चोर चोर पकड़ो पकड़ो मारो मारो कहकर दौड़ा कर गंदा गाली बक कर गांव के बाहर में पकड़ लिये और सिराज और उसके साथी जामीन खान को पकड़ के मार डालने के लिये परसुली गांव के बाजार चौक होटल पास में ले जाकर गांव के बस्ती के बहुत लोग ईकट्ठे होकर डण्डा लात हाथ मुटका से मारपीट कर दिये और 112 डायल को फोन करके बुला लिये.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात गांव वालो के द्वारा डण्डा हाथ मुटका लात से मारपीट करने से सिराज तथा उसके साथी जामीन खान को चोंट लगी है, जिन्हें 112 में बैठा कर ईलाज कराने कोमाखान अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 506, 323, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें