बागबाहरा : देशी जड़ीबुटी की बिक्री काम करने वाले को गुंडा हूँ... - CG Sandesh

बागबाहरा : देशी जड़ीबुटी की बिक्री काम करने वाले को गुंडा हूँ कहकर तीन ने पीटा

दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देशी जड़ीबुटी बिक्री का काम करता है और बागबाहरा के वार्ड नं 06 लालपुर में काले सर के यहां किराये में रहता 21 जनवरी तक रह रहा था, जिसक बाद वह लालपुर से मकान खाली कर शांति नगर बागबाहरा में किराये के मकान में रहने लगा, जहाँ 26 जनवरी के रात्रि 10.00 बजे जब वह आयान कुर्रेशी उर्फ चांद अपने दो साथीयो के साथ आया और उसे देखकर यहां क्यो खड़े हो तुम हमे नही जानते हो कहा तो दिनेश ने यहां से सीधी रास्ता जाती है यहां से निकल जाओ कहने पर चांद ने उसे कहां मैं यहां का गुंडा हूं मैं मर्डर करने वाला व्यक्ति हूं कहकर गाली गुप्तार करने लगा और तीनो जान से मारने की धमकी देने लगे तब वह अपने घर अंदर गया और एक लाठी लेकर निकला और कहा यहां से भागो तब तीनो व्यक्ति उसके लाठी को पकड़कर लाठी को छीन लिया और उसके अंदर पत्थर फेंका और बोरी फेंका बोरी में खाली शीशी भरा फेंका.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आयान कुर्रेशी उर्फ चांद एवं उसके अन्य दो साथी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें