छत्तीसगढ़ : तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा घायलों को तत्परता से सहायता पहुचाई गईहादसे में 3 व्यक्ति हुए घायल, घायलों की कुनकुरी अस्पताल में किया जा रहा ईलाज

फरसाबहार विकासखंड के सिंगीबहार के समीप आज एक तीर्थ यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीएम फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्परता से सहायता पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस सवार सभी यात्री सुरक्षित है। केवल तीन व्यक्ति घायल हुए है। जिनमें दो महिला एवं एक पुरुष शामिल है। जिन्हें इलाज हेतु कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही अन्य यात्रियों को नवीन बस उपलब्ध कराकर उनके गंतव्य पहुंचाने हेतु रवाना किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह तीर्थ यात्री बस विगत 8 जनवरी को दुर्ग से तीर्थ यात्रा दर्शन करने निकली थी। जिसमें बेमेतरा जिले के 48 व्यक्ति शामिल है। आज कांशी विश्वनाथ का दर्शन कर जांजगीर चांपा जिले के चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच फरसाबहार के सिंगीबहार के समीप यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें