पटेवा : दुकान में पहुंचकर की संचालक की पिटाई, दो पर मामला दर... - CG Sandesh

पटेवा : दुकान में पहुंचकर की संचालक की पिटाई, दो पर मामला दर्ज

पटेवा बस स्टैण्ड के पास एक टेलर दुकान में जाकर दो लोगों ने वहां के संचालन की पिटाई कर दी जिसपर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है.

रमेन्द्र देवांगन ने पुलिस को बताया कि पटेवा बस स्टैण्ड के पास वह देवांगन टेलर दुकान का संचालन करता है, जहाँ 14 जनवरी को सुबह 11 बजे वह अपने टेलर दुकान में कपड़ा सिलाई का काम कर रहा था, कि 11 बजे के आसपास बसंत विश्वास निवासी जोगीडीपा एवं ललित निर्मलकर निवासी पटेवा दोनो उसके दुकान में आये और पुरानी रंजीश बात को लेकर मां बहन की गंदी-गंदी गश्लील गाली गलौज किये, जिसे रमेन्द्र के द्वारा मना करने पर बसंत एवं ललित दोनो अपने हाथ मे रखे लकड़ी के डंडा एवं हाथ मुक्का से उसे दुकान के सामने मारपीट किये जिससे रमेन्द्र को चोट आया. व दोनो जाते जाते रमेन्द्र को जान से मारने की धमकी देते भाग गये. गाली गलौज मारपीट की घटना को आसपास के लोग फगनू मिरी, हेमलाल सेन देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बसंत विश्वास व ललित निमर्लकर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें