लर्निंग लायसेंस शिविर 16 जनवरी को - CG Sandesh

लर्निंग लायसेंस शिविर 16 जनवरी को

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा 33 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यातायात थाना परिसर गौरेला में 16 जनवरी सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में लर्निंग लायसेंस बनाये जाने की कार्यवाही जिले में संचालित परिवहन सुविधा केन्द्रों द्वारा किया जाना है। लायसेंस के लिए निर्धारित शुल्क इस प्रकार है-

ऑनलाईन आवेदन हेतु सेवा शुल्क 100 रुपए, परिवहन विभाग को ऑनलाईन फीस-टैक्स भुगतान करने हेतु (प्रत्येक एक हजार रूपये या उसके भाग के लिए) 50 रुपए, लर्निंग लायसेंस हेतु शुल्क 50 रुपए, आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज की स्कैनिंक कम्प्रेसिंग एवं अपलोड (प्रति पेज) 5 रुपए और ऑनलाईन आवेदन पूर्ति के संपूर्ण दस्तावेजों का प्रिन्ट आऊट शुल्क (प्रति पेज) 5 रूपए निर्धारित है।
       
इसी तरह अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लायसेंस) प्रति प्रवर्ग 150 रुपए, लर्निंग लायसेंस टेस्ट 50 रूपए और सर्विस चार्ज 5 रुपए 90 पैसा शुल्क निर्धारित है। आवेदक को निवास संबंधी प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी, किरायानामा में से कोई एक और आयु प्रमाण पत्र के लिए पेन कार्ड या अंकसूची की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज का 2 फोटो लाना अनिवार्य होगा।

रायगढ़ : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तारतम्य में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जनसामान्य की सुविधा के लिए रायगढ़ जिले में लर्निंग लायसेंस का शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 16 जनवरी 2023 सोमवार को रामलीला मैदान, रायगढ़ में लर्निंग लायसेंस जारी किए जाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित किसी भी लोक सेवा केन्द्र/च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या परिवहन विभाग की वेबसाईट parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि 16 जनवरी को बुक किए गए स्लॉट (अपॉइंटमेंट)लेकर आवेदन सहित रामलीला मैदान, रायगढ़ में उपस्थित हो सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें