खल्लारी : ईंट को महिला के सिर पर मारा, खून से हुई लतपत - CG Sandesh

खल्लारी : ईंट को महिला के सिर पर मारा, खून से हुई लतपत

ग्राम खल्लारी के वार्ड नं0 12 में एक महिला के सिर पर एक व्यक्ति ने ईंट से मार दिया जिससे महिला का सर खून से लतपत हो गया.

प्रार्थिया सुशीला विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह टिकीया बिस्कीट बेचने का काम करती है, जहाँ 9 जनवरी 2023 के रात्रि में करीब 09 बजे जब वह अपने दुकान का सामान समेट रही थी तभी उसके पड़ोस मे रहने वाले शोभित विश्वकर्मा बहस करते हुये आकर गाली गलौच करने लगा, जिसे सुशीला ने मना किया तो तू मना करने वाली कौन होती है कहते हुये ईंट से सर को मार दिया. जिससे सुशीला का सर खन से लतपत हो गया.

इसके बाद 112 बुला कर सुशीला को बागबाहरा सरकारी हॉस्पिटल उपचार के लिए लाया गया. प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294,323 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें