बागबाहरा : ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मामला दर्ज

बागबाहरा में रेल्वे क्रासिंग के पास एक ट्रक द्वारा स्कूटी को ठोकर मारने पर मामला दर्ज करवाया गया है.

हेमलता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मम्मी का तबियत खराब होने से 8  नवम्बर 2022 को वह अपने स्कूटी क्र. MH 35 AS 3512  से अपने मायके वार्ड नं 11  बाजारपारा बागबाहरा आयी थी, तथा 4 दिसंबर 2022 को अपने स्कूटी क्र MH 35 AS 3512  से अपनी भतीजी भावना चौहान को साथ लेकर सांई मंदिर भानपुर जा रहे थे तो रेल्वे क्रासिंग के पास पीछे से आ रही ट्रक क्र CG 04 JC 6882 का चालक अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर उसकी स्कूटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे हेमलता और उसकी भतीजी भावना दोनो स्कुटी से नीचे गिर गये. जिससे उन्हें चोट लगने पर  ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा लाने से रायपुर रिफर किया गया.

हेमताला ने बताया कि इस दुर्घटना से उसके बांये हाथ के दो जगह हड्डी टूट गयी, जहाँ राड लगाया गया, तथा कोहनी की हड्डी टूट फुट जाने से प्लेट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्र. CG 04 JC 6882 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें