कोमाखान : पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते कर दी पिटाई, छुड़ाने ... - CG Sandesh

कोमाखान : पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते कर दी पिटाई, छुड़ाने पहुंचे माँ-बाप को भी पिटा

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परसुली में छेरछेरा त्यौहार के दिन एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई कर दी. जिसे छुड़ाने पहुंचे उसके माता-पिता को भी मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम परसुली निवासी देवलाल पांड़े ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को छेरछेरा त्यौहार होने से वह खाना पीना खाकर अपने घर के सामने बैठा था जहां, 3:00 बजे करीब उसका पड़ोसी योगेश पांड़े पुरानी रंजिश की बात को लेकर दुश्मनीवश अश्लील गाली देते हुए आज मौका मिला है जान सहित मार के बदला लेके रहूंगा कहते अपशब्द गंदा गंदा गाली बकते हुये डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया. जिस घटना को देख के देवलाल की मां दशमत बाई आयी तो योगेश पांड़े उसे भी डंडा से और उसका पिता मोतीराम पांड़े को हाथ मुटका से मारपीट करने लगा.

मारपीट करने से देवलाल के सिर में और उसकी मां दशमत बाई के दाहिने भुजा, पीठ गाल में चोंट लगा है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें