तेंदुकोना : माँ ने बेटी के नाम किया प्रधानमंत्री आवास का मका... - CG Sandesh

तेंदुकोना : माँ ने बेटी के नाम किया प्रधानमंत्री आवास का मकान, भैया और भाभी ने अश्लील गाली गलौच कर भगाया.

तेंदुकोना के बाजार वार्ड की एक महिला ने उसके नाम पर बने प्रधानमंत्री आवास के मकान को नोटरी के माध्यम से अपनी बेटी के नाम कर दिया. लेकिन जब उस मकान में रहने महिला की पुत्री आई तो उसके भाई और भाभी ने उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे वहां से भगा दिया.  

ग्राम पटपरपाली, थान पिथौरा की निवासी पुन्नी बाई यादव  ने पुलिस को बताया कि ग्राम तेन्दूकोना बाजार वार्ड में उसकी माँ कचरी बाई के नाम पर प्रधान मंत्री आवास योजना का मकान बना हुआ है. जसे उसकी माँ ने नोटरी कराकर स्टाम्प पेपर में लिखित पुन्नी बाई के नाम में मकान की सहमति पत्र दी थी.

इसके बाद जब पुन्नी बाई की माँ का देहान्त हो गया तो उसका क्रियाकर्म पुन्नी बाई ने किया. और 2 जनवरी को उक्त मकान में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम पटपरपाली चली गई. इसके बाद जब वह घर की साफ सफाई करने के लिये आयी तो घर में दूसरा ताला लगा हुआ था. जिसके संबंध में वह अपने भाई रामचरण यादव से पूछी तो उसके भाई ने यह मेरा घर है, तूम कौन होती हो ताला लगाने वाली, कहकर उसे यहां से भाग जाओ कहा. जिसे सुनकर रामचरण की पत्नि कांति यादव आयी और दोनों मिलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसके बाद वह वहां से चली गई और ग्राम प्रमुखों के समक्ष मीटिंग इस बात को रखी. लेकिन वहां पर भी उसके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौच कर मकान में कब्जा करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने रामचरण यादव और कांति बाई यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें