बागबाहरा : नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में उषा निगम का हुआ सम... - CG Sandesh

बागबाहरा : नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में उषा निगम का हुआ सम्मान

रायपुर में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में विकासखंड बागबाहरा के  ग्राम नर्रा निवासी उषा निगम का हुआ सम्मान।
   
रायपुर में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर के अंतिम दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय शैल बाला पंड्या एवं प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉक्टर चिन्मय पंड्या की गरिमामय उपस्थिति में नारी जागरण अभियान की प्रभारी शेफाली पंड्या द्वारा ग्राम नर्रा, विकासखंड बागबाहरा, निवासी उषा निगम को उनके 16 लाख गायत्री मंत्र लेखन के विशिष्ट कार्य के लिए शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और बिहार की भी 5000 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की थी।

गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय भगवती देवी शर्मा ने वर्षों पहले ही 21वीं सदी नारी सदी का उद्घोष किया था। छत्तीसगढ़ प्यार और सहकार का राज्य है, यहां के नागरिकों की अटूट श्रद्धा, निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं अपनापन को देखते हुए गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने छत्तीसगढ़ को अपना हृदय स्थल माना था। इसी वजह से नारी सशक्तिकरण का शंखनाद छत्तीसगढ़ से हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें