कोमाखान : जुआ और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, 6 गिरफ्तार. - CG Sandesh

कोमाखान : जुआ और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, 6 गिरफ्तार.

कोमाखान पुलिस ने जुआ और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसमें आरोपी मोहम्मद रिजवान खान उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 04 कोमाखान को अपने दुकान बस स्टैंण्ड में आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध 36(सी) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

जबकि 31 दिसंबर को रात करीब 12:30 बजे नर्रा नाल बिजली पोल के नीचे ताश की पत्ती में रूपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते महेश पटेल पिता सेवकराम पटेल उम्र 35 साल वार्ड नंबर 15 नर्रा, नरेश कुमार यादव पिता भकला यादव उम्र 36 साल, हेमसागर बेलदार पिता प्रित राम बेलदार उम्र 24 साल, संतोष पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 07 नर्रा, देवलाल पटेल पिता शांतिलाल पटेल उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 19 नर्रा से नगदी रकम 2520 रूपये तथा 52 तास की पत्ती जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13-PUB जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें