बॉलीवुड पर भारी रहीं दक्षिण भारतीय फिल्में - CG Sandesh

बॉलीवुड पर भारी रहीं दक्षिण भारतीय फिल्में

सिनेमा की दुनिया की बात करें तो इस साल हिन्दी फिल्मों पर दक्षिण भारतीय फिल्में भारी रहीं और इसी के साथ ही सभी के जहन में एक सवाल रह गया कि क्या बॉलीवुड मनोरंजन जगत में अपनी पहचान खोता जा रहा है?

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘कांतारा’ को लोगों ने काफी पंसद किया और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की बेहतरीन कमाई ने हिंदी सिनेमा को मुख्यधारा से काफी हद तक बाहर कर दिया। यहां तक कि इस साल हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट रही ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ भी उनकी कमाई का एक अंश मात्र ही कमा पाई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें