कोमाखान : गाड़ी का कागज़ात लेने ससुराल पहुंची महिला से उसके रि... - CG Sandesh

कोमाखान : गाड़ी का कागज़ात लेने ससुराल पहुंची महिला से उसके रिश्तेदारों ने की मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बंधापार में अपने ससुराल, गाड़ी का कागज़ात लेने आई महिला से उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.

प्रियंका टण्डन ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर को वह अपने ससुराल बंधापार अपने बड़ी मां हीरा बाई धृतलहरे व अपनी छोटी बहन ललिता मन्नाडे के साथ अपने गाड़ी का कागजात लेने आई थी. जहाँ शाम करीबन 08:30 बजे अपने रिश्तेदार डिगेश्वर बघेल के घर से पानी मांगकर पीने गई तो डिगेश्वर उसे देखकर मेरे घर में क्यों पानी पीने आई है भाग यहां से तुम तो अपने पति और ससुराल को छोड़कर चली गई हो यहां से चली जाओं कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट किया.

इसके बाद उसके पड़ोस का दीलीप बघेल भी आकर वही बात बोलकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया है, जिसे उसकी छोटी बहन ललिता मन्नाडे बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिगेश्वर बघेल और  दीलीप बघेल उर्फ खंडाला के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें