बागबाहरा : माँ को गाली देने से किया मना, 9 साल के बच्चे का च... - CG Sandesh

बागबाहरा : माँ को गाली देने से किया मना, 9 साल के बच्चे का चाचा ने शराब के नशे में फोड़ा सिर.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम तेन्दूलोथा में अपनी माँ को गाली देने से मना करने पर 9 साल के बच्चे को उसके चाचा ने शराब के नशे में स्टील के गंजी से सिर में मारकर उसका सिर फोड़ दिया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.

रेणुका सांवरा ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर के शाम 6.30 बजे वह अपने घर के अंदर में थी और उसका बड़ा लड़का प्रिंस सांवरा उम्र 9 वर्ष घर के बाहर के आंगन में बैठा था, उसी समय रेणुका का देवर उमेन्द्र सांवरा शराब पीकर आया और रेणुका का नाम लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा.

जिसे रेणुका सुनकर बाहर निकली तो उसे उसके देवर ने जान से मारने की धमकी दी. इसे सुनकर रेणुका का बड़ा लड़का प्रींस सांवरा ने जब अपने चाचा उमेन्द्र मां को हमेशा इस तरह से गाली गलौच क्यो करते हो कहकर बोला तो वही पास में रखे स्टील की गंजी से अपने भतीजे प्रींस सांवरा के सिर में मार दिया जिससे प्रींस सांवरा के सिर में चोंट आकर खुन बहने लगा. इसके बाद डायल 112 को फोन की 112 के माध्यम से  बच्चे को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बागबाहरा लाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उमेन्द्र सांवरा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें