आई.टी.आई. मालखरौदा में 26 दिसम्बर को रोजगार पंजीयन शिविर एवं... - CG Sandesh

आई.टी.आई. मालखरौदा में 26 दिसम्बर को रोजगार पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 23 दिसम्बर 2022 :  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. मालखरौदा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सोमवार 26 दिसम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से 3.00 बजे तक किया जा रहा है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिये सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास, आदि प्रमाण पत्रों के साथ एवं स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक, आवेदिका अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं आधारकार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण ,पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें