खल्लारी : घर के रास्ता बंटवारा की बात को लेकर जमकर मारपीट, 0... - CG Sandesh

खल्लारी : घर के रास्ता बंटवारा की बात को लेकर जमकर मारपीट, 04 के ख़िलाफ मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम छिंदोला में घर के रास्ता बंटवारा की बात को लेकर जमकर मारपीट, 04 के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
छबि राम चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी काम करता है. 16 दिसम्बर 2022 के सुबह 8.00 बजे जब वह अपने घर से निकल रहा था. तब उसका भतीजा इंद्रजीत चक्रधारी, छबि राम चक्रधारी को देखकर बोला कि तुम घर के रास्ता के बंटवारा को तुम्ही बिगाड रहा है जिससे हमारा मकान नहीं बन पा रहा है. तेरे को देखेंगे बोलकर अश्लील गाली गुप्तार कर उसे पकड लिया. उसके बाद प्रार्थी का छोटा भाई परमानंद चक्रधारी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिसे देखकर प्रार्थी की पत्नी पार्वती चक्रधारी बीच बचाव करने आई तो उसकी भाई बहु धनेश्वरी एवं उसकी बेटी कंचन चक्रधारी आये एवं उसकी पत्नी को गंदी-गंदी अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये ।

मारपीट से उसके दाहिने घुटना एवं दाहिना कोहनी में एवं पीठ में चोट आई है, उसकी पत्नी के बांये कान, कमर, पीठ, दोनो पैरो में चोट आई है । तब वह घर से बाहर बस्ती में आया तिलक राम चक्रधारी, रामजी ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, सजनु राम चक्रधारी को घटना के बारे में बताया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें