बागबाहरा : शासकीय अस्पताल के परिसर से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : शासकीय अस्पताल के परिसर से मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा थाना अंतर्गत शासकीय अस्पताल के परिसर से मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
कामता प्रसाद पुरेना ने पुलिस को बताया कि ग्राम देवरी थाना कोमाखान का रहने वाला है । खेती किसानी का काम करता है कि 12 दिसम्बर 2022 को सुबह करीब 10:00 बजे उसके बडे भाई धनाऊ राम पुरेना के ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04JF 2314 से प्रार्थी और उसका भतीजा पंकज पुरेना के साथ बहु लक्ष्मी पुरेना की नसबंदी कराने शासकीय अस्पताल बागबाहरा आये थे।
शासकीय अस्पताल बागबाहरा के परिसर में ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 का हेण्डल लाक कर खडी कर बहू लक्ष्मी पुरेना की नसबंदी कराने अस्पताल के अन्दर गये थे। मोटर सायकल दिन भर जहां पर खडी किये थे वहां पर थी। रात्रि करीब 07:55 बजे वे लोग खाना खाकर अस्पताल के बाहर आकर निकले, देखे तो मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 वहां पर नही था।

आसपास पता तलाश किये कहीं पता नही चला। ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 ग्रे कलर का जिसका इंजन नम्बर JC58E1164713 चेचिस नम्बर ME4JC583MC8164851 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 20000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हैण्डल लाक को तोडकर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें