गुरू घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस घोषित : सभी मदिरा दुकान बंद... - CG Sandesh

गुरू घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस घोषित : सभी मदिरा दुकान बंद रखने के निर्देश

गुरू घासीदास जयंती पर आगामी 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 18 दिसंबर को जिले की समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल. 1 (घघ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है।

कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में गुरू घासीदास जयंती (रविवार) को न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें