खल्लारी : तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर की चपेट में आया मोटर सायकल - CG Sandesh

खल्लारी : तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर की चपेट में आया मोटर सायकल

खल्लारी थाना अंतर्गत खटटी रोड ट्रांसफार्मर के पास तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने मोटर सायकल को मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार के सिर और पैर में लगी चोट, जिसपर ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
पार्थी होरी लाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पटेवा का निवासी है. अभी वर्तमान में उसके चाचा नंद कुमार साहू निवासी हिच्छा के यहां रहकर रोजी मजदुरी का काम करता है । 29 नवम्बर को वह अपने चाचा नन्दकुमार साहू के मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 06 GR 6665 से अपने छोटे चचेरे भाई तेजकुमार साहू के साथ ग्राम हिच्छा से खटटी राजेन्द्र साहू को लेने के लिये जा रहे थे।

मोटर सायकल को होरी लाल साहू चला रहा था तथा पीछे में तेजकुमार बैठा था की शाम करीबन 4.30 बजे ग्राम हिच्छा खटटी रोड ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे की उसी समय विपरीत दिशा खटटी की ओर से आ रही लाल रंग की महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GV 9307का चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे वे लोग मोटर सायकल सहित गिर गये, उसे कोई चोंट नही आया है. उसके पिछे बैठे तेजकुमार साहू के सिर में एवं दाहिना पैर में चोटे आई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना को हमारे गांव के राजेश साहू व धनसिंग साहू देखे है। वह, राजेश साहू के साथ तेज कुमार साहू को ईलाज के लिये सोहम अस्पताल लभराखुर्द महासमुंद ले जाकर भर्ती किये है, ईलाज चल रहा है। घटना कारित कर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को लेकर भाग गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने महेंद्रा ट्रेक्टर के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें