CG News : युवती को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म - CG Sandesh

CG News : युवती को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 2 साल पहले युवती की आरोपी युवक से पहचान हुई थी. दोनों में प्यार हो गया और युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और लड़की को भगाकर अपने घर ले गया. उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया और बोला कि अब वह उससे शादी नहीं कर सकता. जिसके बाद युवती ने थाने में केस दर्ज करा दी.

मिली जानकारी के अनुसार जब लड़की बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसी समय उसकी मुलाकात मुंगेली के पटवापारा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश साहू से हुई. बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया. फिर दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत करने लगे. युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा, तब युवती बोली कि हमारे घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए हम शादी नहीं कर सकते.

15 अक्टूबर को नागेश साहू उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया. इस दौरान उसने साथ चलने और शादी करने की बात कही. युवती के मना करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी. तब उसकी बातों में आकर अपने घरवालों को बताए बिना ही उसके साथ भाग गई. युवक के परिजन सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के पास रहते थे, जहां युवक उसे लेकर पहुंच और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें