भारतीय नौसेना ने निकाली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आव... - CG Sandesh

भारतीय नौसेना ने निकाली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट के माध्यम से अग्निवीरों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1400 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 दिसंबर

रिक्ति विवरण :  कुल पदों की संख्या 1400 है. 

योग्यता मानदंड : SSR – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा : उम्मीदवारों का जन्म 01 मई 2002 – 31 अक्टूबर 2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो.

शुल्क : उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 550/- रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.

नोटिफिकेशन - PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें