बड़ा हादसा : बस चालक की लापरवाही से घाटी में गिरी बस, 15 यात... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : बस चालक की लापरवाही से घाटी में गिरी बस, 15 यात्री घायल,2 की हालत गंभीर

जशपुर :  बस चालक की लापरवाही से जिले एक बड़ा हादसा हो गया. दोंदरो घाटी में कृष्णा बस गिरने से 15 यात्री घायल हुए हैं. वहीं 2 की हालत गंभीर बताया जा रहा है. घायलों को कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है.


मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री बस रनपुर से अम्बिकापुर जा रही थी. तभी चालक की लापरवाही से बस दोंदरो घाटी में गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें