SBI ने निकाली भर्ती, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन - CG Sandesh

SBI ने निकाली भर्ती, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मैनेजर (परियोजना-डिजिटल भुगतान, उत्पाद-डिजिटल भुगतान/कार्ड, उत्पाद-डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म) सहित कई पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिसिप्लिन में B.E./B.Tech होना चाहिए. या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ एमसीए या एमबीए / पीजीडीएम होना चाहिए.

वेतन
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को MMGS-III के तहत वेतनमान रु. (63840-1990/5-73790-2220/2-78230 दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी. बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी शॉर्टलिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन - PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें