नये प्रारूप में खेला जायेगा अगला पुरूष टी20 विश्व कप - CG Sandesh

नये प्रारूप में खेला जायेगा अगला पुरूष टी20 विश्व कप

टी20 विश्व कप 2024 अलग प्रारूप में खेला जायेगा जिसमें भाग लेने वाले 20 देशों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया जायेगा जबकि पहले दौर के बाद सुपर आठ चरण होगा।.

वहीं 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में पहले दौर के बाद सुपर 12 चरण आयोजित किया गया था लेकिन अगले टूर्नामेंट में प्रत्येक चार ग्रुप से शीर्ष दो दो टीमें सुपर आठ चरण में जगह बनायेंगी जिसमें इन्हें फिर चार चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा।

हाल में आस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमें (सुपर 12 ग्रुप में प्रत्येक से शीर्ष चार टीमें) 2024 टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं जिसमें मौजूदा चैम्पियन और उप विजेता पाकिस्तान शामिल हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें