युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर चाचा को पीटकर मारा डाल... - CG Sandesh

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर चाचा को पीटकर मारा डाला

तमनार के इंदिरानगर में एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। पुलिस को मृतक के परिजन से सूचना मिली थी, जिसके बाद बंद मकान में पहुंची पुलिस को खून से लथपथ शव मिला। हत्या का शक मृतक के भतीजे पर ही जताया था क्योंकि आखिर वक्त वह साथ था। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक और नाबालिग को हिरासत में लिया है।

वारदात 15 नवंबर की रात की है पर हत्या का पता बुधवार शाम को चला। हत्या का मामला दर्ज किया गया है । रायगढ़ सावित्री नगर निवासी रामकुमार दर्जी था। उसे शराब पीने की लत थी। तमनार के इंदिरा नगर में उसका घर था, तीन साल पहले उसने बेच दिया था। हालांकि उस पर फिलहाल रामकुमार का ही कब्जा था।

पिछले गुरुवार को रामकुमार पत्नी सरस्वती के साथ एक रिश्तेदार के घर भकुर्रा गए थे। रविवार को दोनों बस से लैलूंगा के मेढरमार आए। रामकुमार ने भतीजे के पास रुकने की बात कही और पत्नी को रायगढ़ भेज दिया। यहां भतीजे के साथ नाबालिग प्रेमिका को देखकर उसने दोनों को तमनार में रहने का प्रस्ताव दिया और तीनों साथ तमनार आए गए।

15 नवंबर को रामकुमार ने नाबालिग के फोन से पत्नी को फोन कर हालचाल पूछा। दूसरे दिन एक परिचित ने बताया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है। पत्नी ने फोन लगाया तो भतीजे पीतांबर (22) ने फोन उठाया। पत्नी को शक हुआ तो वह रायगढ़ से तमनार पहुंची। घर के भीतर झांककर देखा तो रामकुमार का शव अंदर पड़ा था। सरस्वती ने पुलिस को सूचना दी।

तीन हजार रुपए छिपाए इसलिए ले ली जान
आरोपी पीतांबर ने पुलिस को बताया कि चाचा रामकुमार के साथ रात में उसने शराब पी। रामकुमार ने उसके तीन हजार रुपए चुराकर छिपा लिए। इससे गुस्साए पीतांबर ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ हाथापाई की और डंडे से पीटा। आखिर में पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार किए, रामकुमार वहीं गिर पड़ा। उसे छोड़कर दोनों आरोपी भागने की मंशा से ताला बंद कर निकले।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें