भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व... - CG Sandesh

भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

ज्ञात हो कि इन दिनों बागबाहरा नगर व आसपास में ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार चोरी की घटनाएँ सामने आ रही हैं, अभी तक हाल ही में खल्लारी माता मन्दिर में हुई चोरी का कोई भी अपराधी पकड़ा गया है व इससे पूर्व भी घुंचापाली (बागबाहरा) चण्डी माता मन्दिर में चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुँचने में भी पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। केवल इतना ही नहीं क्षेत्र में कोचियों द्वारा अवैधरूप से शराब व अन्य नसीले द्रव्य बेचने ल कारोबार भी अपने चरम पर है।

मीडिया प्रभारी बागबाहरा (शहर) ने जानकारी साझा करते हुवे बताया कि नगर सहित आसपास के ग्रामों में कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते क्षेत्र वासियों के इस डर के साये में रहना पड़ रहा है कि पता नहीं कब किसके घर का ताला टूट जाये। केवल यही नहीं क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का कारोबार भी चरम पर है जिसके चलते गली मोहल्ले के चौंक चौराहों में अक्सर नशेड़ी- शराबियों की झड़प व गली- गलौच के चलते स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं व बच्चों में भय का भाव बना रहता है कि नशे में धुत्त कोई नशेड़ी कुछ कर न बैठे।

इन सब बातों को लेकर क्षेत्रभर की जनता में रोष बढ़ा हुआ है जिसे देखते हुवे मण्डल अध्यक्ष प्रेम (रूपेश) साहू, जिला पंचायत सदस्य अल्कानरेश चन्द्राकर, महामंत्री हरमीत सिंह बग्गा,सत्तू तांडी जिलाध्यक्ष भाजयुमो जसराज (बाला) चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू, डॉ. किशोर सिन्हा, मीडिया प्रभरी भाजपा मण्डल तुलसी यादव, सरपंच द्वय रमण वर्मा व जाह्नवी साहू, आई टी सेल प्रमुख महेन्द्र गुप्ता गिरीश चक्रधारी, महिलामोर्चा की अध्यक्ष डिम्पल (डॉली) ध्रुव व महामंत्री संगीता चन्द्राकर, भाजयुमो महामंत्री नितेश पाण्डेय, अजजा मोर्चा अध्यक्ष पूरण साबर, पार्षद मोगेश चन्द्राकर, सुरेश सिन्हा, गुहाराम, नीरज ने बागबाहरा थाना प्रभारी से मिलकर चर्चा की व उक्त विषय से अवगत कराते हुवे नगर की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की माँग करते हुवे लिखित में ज्ञापन सौंपा व साथ ही साथ दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा व्यवस्था व उन्हें बेवजह परेशान करने वालों को रोकना पुलिस प्रशासन का काम है और हमें विश्वास है कि हमारी माँग को गंभीरता से लेते हुवे आपके द्वारा तत्काल कार्यवाही की जायेगी और यदि ऐसा नहीं हुआ तो केवल बागबाहरा नगरवासी ही नहीं आसपास के ग्रामवासियों को भी साथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना का घेराव किया जायेगा जिसके चलते जो अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होगी उसकी पूरी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें