बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने धान खरीदी केंद्रों ... - CG Sandesh

बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

बागबाहरा, खोपली सहित अन्य खरीदी केंद्र पहुँच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खोपली खरीदी केंद्र में 50 प्रतिशत नया 50 प्रतिशत पुराना बारदाना किसानों को धान भरने हेतु दिया जा रहा था, जिसमे पुराना बारदाना खराब और फ़टे हुए थे। जिससे किसानों की उपज की हानि हो रही थी।

बारदाने की स्थिति को देखकर प्रेम साहू ने नोडल अधिकारी से दुरभाष में चर्चा कर किसानों को किसी प्रकार से नुकसान और तकलीफ न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने की बात कही। अन्यथा किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की घोर लापरवाही से किसान और समिति को काफी नुकसान हो रहा है। निरीक्षण के दौरान साथ मे नारायण तांडी, गंगाराम यादव, डेरहा यादव, बेनीराम जगत, छोटू और सोसायटी किसान मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें