12 साल बाद हुआ गिरफ्तार ,  नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म कर... - CG Sandesh

12 साल बाद हुआ गिरफ्तार , नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

पेंड्रा। जिले में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जो अब 12 सालों के बाद गिरफ्तार किया गया है। मामला साल 2010 का है।




कोर्ट ने आरोपी को 12 साल बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के सरखोर गांव का है जहां 9 जुलाई 2010 को यहां रहने वाली एक नाबालिग को गांव के ही आनंद गोंड नामक आरोपी मोटरसाइकिल में घुमाने के बहाने कारीआम गांव ले गया और वहां जंगल में उसके साथ बलात्कार किया।पीड़िता ने जब इसकी शिकायत घर वालों से करने के लिए कही तो उसने शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ एक किराए के मकान में ले गया और अपने साथ एक महीना रखा। लेकिन जब युवती गर्भवती हो गई तब आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया। युवती के घर वालों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका बेटा पैदा हुआ। वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोपी आनंद गोंड के खिलाफ 2 जुलाई 2012 को पेंड्रा थाना में मामला दर्ज कराया था




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें