टी-20 विश्वकप खेलने गये इस क्रिकेटर पर बलात्कार का आरोप, पुल... - CG Sandesh

टी-20 विश्वकप खेलने गये इस क्रिकेटर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में अधिकांश क्रिकेट खेलने वाले देश हिस्सा ले रहे है और ऑस्ट्रेलिया में है। इस बीच खेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस बड़े टूर्नामेंट के बीच में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलक पर रेप का आरोप लगा है। इस वजह से सिडनी पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार भी किया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक 29 साल की एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर 31 वर्षीय दानुष्का को सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें