मवेशी चराने निकली मासूम भतीजी से नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर... - CG Sandesh

मवेशी चराने निकली मासूम भतीजी से नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म…

हवस की आग में रिश्ते का भी अहसास नहीं रहा. मवेशी चराने निकली 8 साल की मासूम भतीजी से 16 साल के नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी होने पर पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके की है, जहां एक गांव में निवासरत तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की लड़की माता-पिता के खेत जाने के बाद मवेशी चराने जंगल गई हुई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की घटोना को अंजाम दिया.

लड़की जब घर वापस लौटी तो सुस्त थी, और निजी अंग से रक्तस्राव हो रहा था. खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो कारण पूछा. इस पर डरी सहमी लड़की ने घटना की जानकारी दी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें