डिलीवरी के लिए रणबीर संग अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट - CG Sandesh

डिलीवरी के लिए रणबीर संग अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. कपल के परिवार वाले भी गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब आलिया की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है.

जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
जैसा कि सभी जानते हैं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं. कहा जा रहा था कि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं. 

हालांकि, नई जानकारी सामने आई है कि आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच चुकी हैं, यानी की इसका सीधा सा मतलब है कि आलिया किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी.

अस्पताल में रजिस्टर हो चुका है आलिया का नाम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल में शादी की, जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी साझा की थी. 

अब खबर सामने आ रही है कि आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी. उनका नाम रजिस्टर भी कराया जा चुका है. फैंस की निगाहें फिल्हाल सिर्फ आलिया और रणबीर से जुड़ी खबरों पर टिकी हैं.

मालूम हो कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ. यह साल था 2018. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक डेट किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें