बागबाहरा : जहर सेवन करने से व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : जहर सेवन करने से व्यक्ति की मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के कस्तूरबोड़ में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया, जिससे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे नेतराम दीवान पिता पवार सिंह (35) ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बागबाहरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें